Tuesday, 23 August 2011

Cricket

‘सचिन का चूकना भारत के लिए अच्छा’
लंदन।
Story Update : Wednesday, August 24, 2011 12:18 AM
सचिन जब शतक लगाते हैं तो पूरा भारत झूम उठता है। चौथे टेस्ट में हार के खतरे के बीच एक बार को लग रहा था कि सचिन इस हार के गम को भुलाने के लिए अपना सौंवा शतक लगा देंगे लेकिन वो इससे चूक गए। हालांकि उनका सौंवा शतक न लगा पाना कहीं न कहीं भारत के लिए अच्छा रहा क्योंकि उनके 100वें शतक की खुशी में चार मैचों की श्रृंखला में टीमका खराब प्रदर्शन दबकर रह जाता। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का तो कम से कम ऐसा ही मानना था।
नासिर मानते हैं कि सचिन के प्रतिभा में जादुई असर है। उनकाएक शतक राहुल द्रविड़ केतीन शतकों के साथ-साथ भारतीय टीम की करारी हार पर पर्दा डाल दिया होता। सचिन के खिलाफखेलने वाले या खेल चुके सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। उनके पास ओवल में शतक पूरा करने का अच्छा मौका था लेकिन वह इतिहास बनाने से चूक गए। ऐसे में मेरा मानना यह है कि एक लिहाज से यह भारत के लिए अच्छा ही रहा क्योंकि पूरा भारत उनके इस शतक के जश्न में डूब जाता।
पूरे देश में इस शतक को लेकर कई दिनोें तक जश्न मनता। इससे होता यह कि भारतीय टीम की हार की कमियां छिप जातीं और साथ ही साथ राहुल द्रविड़ की तमाम उपलब्धियां धरी की धरी रह जातीं, जबकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भारतीय प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सचिन अगले सप्ताह शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम एकदिवसीय मैचों में इंग्लिश टीम पर दबाव बना पाएगी। मौजूदा फार्म को देखते हुएतो ऐसा नहीं लगता। इंग्लिश टीम मैदान में भारतीय टीम से हर लिहाज से बेहतर नजर आ रही है।
खबर पर अपनी राय दें

No comments:

Post a Comment